मंत्री के कार्यकाल में लोगों का अभिव्यक्ति की आजादी भी छिन ली गई, लोग डर के कारण गलत का नहीं कर पा रहे हैं विरोध: सत्येन्द्रनाथ

Location: Garhwa


झामुमो के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल


गढ़वा: गुरूवार को रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत अंतर्गत बी मोड़ बाजार के समीप झामुमो के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर शामिल कराया।

मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार के पिछले पौने पांच साल के भ्रष्ट शासनकाल के कारण आम-आवाम पूरी तरह त्रस्त हो चुके है। इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए लोग अब चुनाव का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रखंड अंचल कार्यालय से लेकर सभी कार्यालयों में बिना रिश्वत का कोई काम नही हो रहा है। गढ़वा में स्थानीय विधायक सह मंत्री के संरक्षण में भ्रष्टाचार का खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है। यहां के लोग बालू के लिए तरस रहे है। जबकि यहां के बालू का अवैध तरीके यूपी और दिल्ली भेजा रहा है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। राशि का बंदरबांट करने के लिए बेहतर सड़क की मरम्मती कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग से पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा-युवति के लिए सब्सिडी पर मिलने वाले सभी वाहन मंत्री को सहमति से झामुमो के कार्यकर्ताओं को दिलाया गया। जबकि बेरोजगार गरीबी का दंश झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि गढ़वा को पूरी तरह से अपराधिकरण की दिशा में ढकेल दिया गया। सभी वर्ग के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह अपने दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान सभी को संविधान में मिले अधिकार अभिव्यक्ति की आजादी दिलाने का काम किए थे। लेकिन मंत्री के कार्यकाल में लोगों का अभिव्यक्ति की आजादी भी छिन ली गई। लोग डर के कारण गलत का भी विरोध नही कर पा रहे है। पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता झामुमो सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार और धांधली से तंग आ चुकी है। आने वाला समय में जनता इसका हिसाब जरूर लेगी। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में तैयब अंसारी, सकिल अंसारी, बरर्कत अंसारी, शमीम अकरम, संजय लकड़ा, सुरेन्द्र पासवान सहित अन्य का नाम शामिल है। मौके पर उदय साव, रामसरण सिंह, चंदन साव, भोला पासवान, मुरारी यादव, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!