मंत्री और गुर्गों के से त्रस्त एक सौ से अधिक झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा

सोमवार की देर शाम, भाजपा के पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी के आवास पर डंडा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को छोड़कर सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इन कार्यकर्ताओं का नेतृत्व अमित कुमार चौधरी ने किया। पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लोग मौजूदा मंत्री और उनके गुर्गों के आतंक से परेशान हो चुके हैं। क्षेत्र में चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है, और बिना रिश्वत के कोई भी काम नहीं हो रहा है। मंत्री का आम जनता से कोई सरोकार नहीं है, और पिछले पांच साल से लोग बालू के अभाव में अपने घर या अन्य निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। विकास के नाम पर सिर्फ झूठा प्रचार किया जा रहा है, जबकि हकीकत में मंत्री के कार्यकाल में सिर्फ लूट मची हुई है।

तिवारी ने आगे कहा कि लोग भाजपा से जुड़कर झामुमो और मंत्री को आगामी चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। भाजपा में शामिल हुए लोगों ने मंत्री पर आरोप लगाया कि वे विकास के नाम पर झूठे प्रचार कर रहे हैं और पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी के कार्यकाल में हुए कामों और केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना बता रहे हैं।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में बबलू चौधरी, ब्रिकेश्वर चौधरी, रवि कुमार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, संजय कुमार चौधरी, बबलू साव, अशोक कुमार चौधरी, राजेश चौधरी, सनोज साव, मनोज चौधरी, नरेश चौधरी, सुधेश्वर चौधरी, सुदीप चौधरी, संदीप चौधरी, रामकुमार चौधरी और श्याम कुमार पासवान सहित सौ से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, चंद्रवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी, विनोद तिवारी, विवेकानंद तिवारी, सिकेंद्र चौधरी, गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!