माले के अल्टीमेटम के बाद झारखंड में इंडिया गठबंधन में टूट का खतरा

Location: रांची


रांची: झारखंड में सत्ताधारी इंडिया गठबंधन की राह कठिन होती जा रही है. गठबंधन में फूट पड़ गया है. एनडीए के मुकाबले इंडिया गठबंधन एकजुट नहीं दिख रहा है. गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले शामिल हैं. गठबंधन में माले को बगोदर, सिंदरी व निरसा की सीट दी गई है. लेकिन माले धनवार व जमुआ के लिए भी अड़ा हुआ है. माले ने धनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव को टिकट दिया है. जबकि यहां से झामुमो ने भी अपना उम्मीदवार दे दिया है. निजामुद्दीन अंसारी झामुमो के प्रत्याशी हैं. माले झामुमो का विवाद सुलाझा भी नहीं था कि कांग्रेस ने राजद के खिलाफ बिश्रामपुर में उम्मीदवार दे दिया. इसके जवाब में राजद ने छतरपुर में उम्मीदवार दे दिया. अभी तक धनवार, बिश्रामपुर व छतरपुर में गठबंधन के प्रत्याशी आमने-सामने हैं. इन तीन सीटों पर गठबंध टूट चुका है. यहां दोस्ताना संघर्ष होना तय माना जा रहा है. हालांकि अभी नाम वापसी का समय बचा हुआ है.
इधर, धनवार सीट माले को नहीं दिए जाने और झामुमो द्वारा उम्मीदवार उतारने से माले में नाराजगी बढ़ गई है. माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने गठबंधन दलों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 24 घंटे के अंदर इंडिया गठबंधन में सीटों का विवाद नहीं सुलझा व माले को धनवार व जमुआ सीट नहीं मिली तो वह आठ सीटों पर उम्मीदवार देगी, इसके लिए गठबंधन दलों के नेता जिम्मेदार होंगे. उन्होंने कहा है कि सहयोगी दलों का रवैया ठीक नहीं है. यदि यही स्थिति रही तो गठबंधन को नुकसान होगा.
इधर, कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन में राजद को पांच सीट दी गई है. बिश्रामपुर व छतरपुर की सीट कांग्रेस के खाते में है. फिर भी राजद ने दोनों जगहों पर जबरन उम्मीदवार दे दिया है. इधर, राजद का दावा है कि उसे छह सीट दी गई है. राजद को गठबंधन में कितनी सीट दी गई है इसका अधिकारिक एलान अभी तक नहीं हुआ है. अभी तक जो स्थिति है उससे साफ है कि इंडी गठबंधन एकजुट नहीं है. अभी दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इसलिए आगे भी विवाद सामने आ सकता है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!