महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रख किया जीवित्पुत्रिका व्रत, संतान की लंबी आयु की की कामना की

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुत्र की दीर्घायु एवं कल्याण का पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) बुधवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को व्रती महिलाओं ने नहाए खाए अनुष्ठान के साथ इस महान लोक पर्व का प्रारंभ किया गया। जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्‍व माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं। यह व्रत बहुत ही कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। महिलाएं बिना अन्‍न जल ग्रहण किए इस व्रत को करती हैं और अपनी संतान के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और सफलता की कामना करती हैं। महिलाओं द्वारा जिउतिया पर्व के देवता जीतवाहन को खीरा, मिश्री का प्रसाद चढ़ाकर तथा 24 घंटे का निर्जला उपवास कर व्रत रखी। गुरुवार को इस पर्व का पारण पूरे नियम के साथ होगा। इस पर्व को लेकर बुधवार को बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाओं द्वारा सब्जियां और फल की जमकर खरीदारी की गई। जिउतिया पर्व के अवसर पर पेट्रोल पंप स्थित गायत्री शक्तिपीठ, भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर, अहिपुरवा स्थित काली मंदिर, चेचरिया स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, पाल्हे कला स्थित आशुतोष महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों व घरों में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने देर शाम को परिवाजक ललसु राम के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जीवित वाहन बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने ईश्वर से संतान की लंबी आयु व हर दुख बाधा से बचाने एवं परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद ने व्रती महिलाओं के समक्ष पर्व की कथा का श्रवण कराया। कर्मकांडी सोमेश्वर तिवारी के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत पर महिलाएं पूरा दिन निर्जला उपवास रखकर जीवित वाहन बाबा से पुत्र – पुत्री की लंबी आयु व दीर्घायु जीवन की कामना करती है। वहीं अगले दिन पारन कर व्रत को तोड़ती है। बताया कि आश्विन मास के कृष्णपक्ष के प्रदोषकाल अष्टमी तिथि को जीउतिया पर्व किया जाता है। मौके पर मीना देवी,अनीता देवी,गीता जायसवाल,नीतिका जायसवाल,मधु कुमारी,कंचन गुप्ता,सुरेखा देवी,नंदनी गुप्ता,पूजा देवी,मंजू देवी आदि मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!