लातेहार में हुए सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के निजी सचिव के भाई की मौत, एक दर्जन लोग घायल

Location: रांची

रांची: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के करमाही मोड़ के पास आज हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव रहे जनफर अंसारी उर्फ छोटू अंसारी के भाई सफदर इमाम की मौत हो गई । उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। छोटू अंसारी रांची के नामकुम के रहने वाले हैं। छोटू अंसारी के भाई सफदर इमाम परिवार के साथ नेतरहाट और बेतला घूमने गए थे। बेतला से वह परिवार के साथ अपनी गाड़ी से रांची लौट रहे थे। करमाही मोड़ के पास जेपीएस बस उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। जेपीएस बस ने एक ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना ओवरटेक करने के दौरान हुई। हादसे में सफदर इमाम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके परिवार के कई लोग घायल हो गए। ऑटो पर सवार भी कई लोग दुर्घटना के शिकार हुए। करीब एक दर्जन लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!