लातेहार और हजारीबाग में उग्रवादियों ने मचाया तांडव, दो हाईवा में लगाई आग, दहशत

Location: रांची


रांची : उग्रवादियों ने शुक्रवार की देर रात लातेहार और हजारीबाग में जमकर तांडव मचाया। लातेहार के हरहेंज में दामोदर घाटी परियोजना की कोल माइंस पर धावा बोल दिया। कोल माइंस के काम में लगे दो हाईवा मैं आग लगाकर फूंक दिया। जमकर फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी आराम से निकल गए।
जानकारी के अनुसार नवादा जंगल के निकट कोल माइंस में देर रात हथियारों के साथ करीब 20 उग्रवादी जंगल के रास्ते पैदल पहुंचे। उग्रवादियों ने जोहार झारखंड और लाल सलाम का नारा लगाया इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। माइंस के पास खड़े दो हाईवा में आग लगा दी। जाते-जाते उग्रवादियों ने यह धमकी दी कि बिना उनकी अनुमति माइंस नहीं चलेगा। संगठन से बातचीत कर और मैनेज करने के बाद ही कामकाज शुरू करना नहीं तो अंजाम बुरा होगा। घटना की जिम्मेदारी टीपीसी संगठन ने ली है। अभय जी के नाम से एक पर्चा भी छोडा है। घटना के बाद से कर्मियों में दहशत है और माइंस में कामकाज बंद है।
इधर, शुक्रवार रात में ही हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना के चट्टी बरियातू माइंस पर भी उग्रवादियों ने हमला किया। यहां जमकर फायरिंग की। चट्टी में एनटीपीसी का माइंस है। यहां भी अपराधियों ने पर्चा छोड़ा है। इसमें भी मैनेज करने की बात कही गई है। लातेहार और हजारीबाग में हुई घटना की पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई। सुबह में पुलिस दोनों जगह पर पहुंची। माइंस के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। माइंस के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!