कोनमंडरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रिश्वतखोरी और लापरवाही से नवजात की जान पर आफत

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): कोनमंडरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत एएनएम अंचला कुमारी द्वारा प्रसव के नाम पर रिश्वत लेने और टीकाकरण में लापरवाही करने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे एक नवजात बच्ची की जान पर बन आई है। यह मामला चपरी गांव का है, जहां लालो साह ने अपनी बेटी सोनी देवी का प्रसव 9 सितंबर को हेल्थ सेंटर में कराया था।

एएनएम अंचला कुमारी ने प्रसव कराने के एवज में 700 रुपये रिश्वत की मांग की, जिसे पीड़ित परिवार ने कर्ज लेकर सहिया नीलम देवी के माध्यम से 500 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद 19 सितंबर को नवजात को बीसीजी का टीका गलत तरीके से दाहिने हाथ में लगा दिया गया, जिसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी।

नवजात की नानी रीता देवी ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्ची के दाहिने हाथ में सूजन और घाव हो गया, जिससे वह दर्द से तड़पने लगी। इलाज के लिए बच्ची को गढ़वा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां अब तक 20-25 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। पैसे की कमी के चलते रीता देवी ने अपनी छोटी बेटी की शादी के लिए रखी जमीन को गिरवी रखकर इलाज करवाया।

इस संबंध में एएनएम अंचला कुमारी ने स्वीकार किया कि गलती से टीका दाहिने हाथ में लगा दिया गया था और उन्होंने सहिया के माध्यम से 500 रुपये लिए थे।

सीएचसी प्रभारी का बयान
सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि बीसीजी का टीका बाएं हाथ में लगना चाहिए और कभी-कभी बच्चों में इंफेक्शन हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!