करुआ कला पंचायत के बीडीसी सहित सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड अंतर्गत करुआ कला पंचायत के बीडीसी सहित 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने एवं राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से करुआ कला पंचायत के बीडीसी रानिका देवी, बीडीसी प्रतिनिधि अभय कुमार,सचिन कुमार, राजकुमार राम, परीखा राम, वीरेंद्र कुमार, अशोक चंद्रवंशी, लखु राम, अर्जुन राम, जितेंद्र राम, बिगनी देवी, निर्मला कुमारी, रामनाथ राम, गोरख राम, छोटू रजक, सचिन कुमार, परीखा राम, आर्यन कुमार सहित सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार झारखंड वासियों की उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतर रही है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यों एवं गढ़वा में हो रहे बेहतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता विकास चाहती है। विकास के लिए कदम से कदम मिलाकर गढ़वा के लोग चल रहे हैं। आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य किए जाएंगे मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!