कन्या विवाह एण्ड विकास सोसाइटी 19 फरवरी को करेगी 251 कन्या के सामूहिक विवाह का आयोजन, पंजीकरण जारी

Location: Garhwa

गढ़वा:कन्या विवाह एण्ड विकास सोसाइटी की ओर से 19फरवरी 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के तहत उन गरीब और असहाय परिवारों की सहायता की जाएगी, जो अपनी बेटियों का विवाह करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कन्या विवाह एण्ड विकास सोसाइटी
जिला प्रबंधक अयूब खान उर्फ बबन जी ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के वंचित तबके को राहत प्रदान करने और उनके लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करने के उद्देश्य से की जा रही है।

समारोह को सफल बनाने के लिए सोसाइटी का कोई भी कार्यक्रम आवाम एवं सिविल और पुलिस प्रशासन के दक्ष और कर्मठ पदाधिकारियों के सहृदय सहयोग से ही संपन्न होते आ रहा है,इस वैवाहिक समारोह को सफल बनाने के लिए सोसाइटी की ओर से एएसपी अभियान राहुल देव बड़ाइक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल एवं शहर थाना प्रभारी बृज कुमार को सम्मानित किया गया।

अयूब खान उर्फ़ बबन जी ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए लाभार्थी उनसे मोबाइल नंबर 7004362629 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम की योजना और तैयारियों को अंतिम रूप देने के दौरान रंजीत कुमार, सद्दाम अंसारी, टिंकू तिवारी, मुकेश मेहता और प्रभाकर सिंह जैसे सदस्य भी मौजूद रहे।

यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल वंचित वर्गों के लिए एक सहारा बनेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों के बीच एकता व सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का भी काम करेगा।

पंजीकरण का अंतिम मौका न चूकें और इस अवसर का लाभ उठाएं!

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!