कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने दो युवतियों की शादी में दी आर्थिक सहायता, बाल विवाह रोकने के लिए कर रही है प्रयास

Location: Garhwa

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने शुक्रवार को दो युवतियों की शादी में आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और लड़कियों को प्रोत्साहित करना है, जिसके तहत संस्था की ओर से विवाह सामग्री का वितरण किया जाता है। इस सामग्री में बर्तन सेट, बेडशीट, तकिया, रजाई तोशक, बक्सा, वर-वधू के कपड़े और श्रृंगार का सामान शामिल है। जिन्हें इन सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है, उन्हें उसके बदले आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर बताया गया कि संस्था ने गढ़वा जिला के दो अलग-अलग स्थानों पर युवतियों को शादी से पूर्व आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विकास कुमार माली ने यह भी बताया कि सोसाइटी झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में हजारों लड़कियों की शादी में अब तक सहयोग कर चुकी है। गढ़वा जिला में संस्था की ओर से सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम भी नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।

संस्था गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग के अलावा, कंबल वितरण, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी संचालित करती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक हजारों युवतियों की शादी में सहयोग प्रदान किया गया है। इस कार्यक्रम में आकाश दीप, शहर ऑफिस इंचार्ज बबन खान, टिंकू तिवारी, मुकेश कुमार मेहता, सुनीता देवी, राजेन्द्र सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sandeep Jaiswal

Location: Garhwa Sandeep Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

साइक्लिंग खिलाड़ी आमिर रियाज ने फिर बढ़ाया गढ़वा और झारखंड का मान

साइक्लिंग खिलाड़ी आमिर रियाज ने फिर बढ़ाया गढ़वा और झारखंड का मान

हुसैनाबाद में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

हुसैनाबाद में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

परित्यक्त महिला को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया, मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

परित्यक्त महिला को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया, मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

पैसों को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या

पैसों को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या

मकान निर्माण के दौरान 11 केवीए करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

मकान निर्माण के दौरान 11 केवीए करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

error: Content is protected !!