कम सीट दिए जाने से राजद में नाराजगी, पार्टी ने दिया कल तक का समय, गठबंधन पर संशय

Location: रांची

रांचीः राजद के वरीय नेता तेजस्वी यादव दो दिनों से रांची में हैं। वह सहयोगी दलों से गठबंधन पर बातचीत कर रहे हैं। आरजेडी के लिए अधिक से अधिक सीट के लिए प्रयासरत हैं। तेजस्वी यादव ने रांची में झारखंड राजद के नेताओं के साथ मंत्रणा कर चुनाव तैयारी की जानकारी ली। राजद की कितनी सीटों पर तैयारी है। कौन कहां से लड़ना चाहता है। उन्होंने पूरी जानकारी। अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि राजद राज्य में 22 सीटों पर लड़ना चाह रहा है। हमारी पूरी तैयारी है। प्रत्याशियों के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। यह भी बताया कि राजद को इंडिया गठबंधन में कम सीट देने की बात हो रही है। ज्ञात हो कि 2019 के चुनाव में राजद को सात सीट मिली थी। इस बार पांच सीट देने की बात हो रही है। राजद की सीट में कटौती कर माले को दी जाएगी।राजद नेताओं संग बैठक के बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिले। दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग व चुनाव की तैयारी पर बात हुई। तेजस्वी ने पार्टी की भावना से उन्हें अवगत कराया। हेमंत ने कहा कि कांग्रेस के साथ बैठक में सबकुछ तय होगा। हमलोग मिलकर लड़ेंगे। यहां भाजपा को हराना है। मुलाकात के दैरान राज्यसभा सांसद डा. मनोज झा प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव व कल्पना सोरेन मौजूद थी इधर तेजस्वी हेमंत से मुलाकात नहीं करने के लिए इसके कुछ घंटे बाद ही जीएम और कांग्रेस ने 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। तेजस्वी रांची में ही थे लेकिन उनको प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बुलाया गया। हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने मिलकर सहयोगी दलों के लिए 11 सीट छोड़ी है। इसमें चार सीट माले को दिए जाने की बात है। इधर जैसे ही झामुमो कांग्रेस ने घोषणा की वैसे ही राजद के कान खड़े हो गए। राजद ने घोषणा पर आपत्ति जताई है। अभी कहा कि तेजस्वी को क्यों नहीं बुलाया गया। मनोज झा ने कहा कि हम 20 सीटों पर लड़ना चाहते हैं हमारी तैयारी है। हम शुरू से गठबंधन के साथ रहे लेकिन अब हमारे साथ साजिश रची जा रही है। हमें किनारे किया जा रहा है। लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत हुई है। कल तक अगर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो फिर हम लोग स्वतंत्र निर्णय लेने को मजबूर हो जाएंगे। हम भाजपा को हराने के लिए गठबंधन में रहना चाहते हैं लेकिन हमें दबाया जा रहा है। इधर राजद में आज भी दिन भर बैठकों का दौर जारी रहा। तेजस्वी यादव, मनोज झा, जयप्रकाश नारायण यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी व संजय यादव सहित कई नेता रांची में कैंप किए हैं। इधर राजद से टिकट चाहने वालों की भीड़ भी रांची में जमा हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!