कल्पना सोरेन का भाजपा पर तीखा प्रहार, झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में समर्थन की अपील

Location: Meral

मेराल – सोमवार को झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने मेराल हाई स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में मतदान की अपील की। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरेन सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य किए हैं, और अब समय आ गया है कि झारखंड की जनता उन नेताओं को जवाब दे, जो समाज में विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जनता को जात-पात और धर्म के आधार पर बाँटकर राज करना चाहती है, लेकिन झारखंड की जनता अब उनकी चालों को समझ चुकी है।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत 55 लाख महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेजी जा रही है, जिसे दिसंबर से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 20 लाख ग्रीन कार्डधारियों को राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदाओं का उपयोग करके विकास की दिशा में बढ़ने का संकल्प हेमंत सोरेन सरकार ने लिया है और महागठबंधन की सरकार को जनता का सहयोग मिला तो विकास कार्यों को और तेज गति से पूरा किया जाएगा।

झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभा में कल्पना सोरेन को “झारखंड की शेरनी” कहते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की और उपस्थित जनता से 13 नवंबर को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!