गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र में एक गांव में तीन बच्चों के पिता द्वारा अपने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का.मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने इस घटना को लेकर अपने गांव के संतोष कुमार रवि के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। जबकि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़िता की मां के अनुसार उसकी नाबालिग पुत्री अपने घर से कुछ दूरी पर बकरी बांधने गई थी, तभी गांव के ही संतोष कुमार रवि ने नाबालिग लड़की को पकड़ लिया और गमछे से उसका मुंह बांध कर लड़की के घर के बगल में ही घटना को अंजाम दिया। इस घटना की भनक लगते ही पीड़िता की मां भी वहां पहुंच गई और संतोष कुमार रवि के चंगुल से लड़की को छुड़ाने लगी। तब उसने पीड़िता की मां को भी धक्का मुक्की करते हुए वहां से भाग निकला। इस दौरान शोरगुल सुनकर कई लोग वहां जमा हो गए। बताया गया कि दुष्कर्म के बाद घटनास्थल पर खून का धब्बा देखा गया। जबकि नाबालिग लड़की भी खून से लथपथ थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद कांडी थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।