ज्योति बा फुले स्पोर्ट क्लब द्वारा आयोजित निलाम्बर पिताम्बर फुटबॉल टूर्नामेंट का बसपा नेता ने किया उद्घाटन

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। प्रखंड के कैलान पंचायत के शिवाजी खेल मैदान ज्योतिबा फुले स्पोर्ट क्लब द्वारा आयोजित निलाम्बर पिताम्बर फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बसपा के विधानसभा प्रत्यासी पंकज चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन मैच केतार स्पोर्टिंग क्लब और विशुनपुरा क्लब के बीच खेला गया।जहां केतार ने बिशुनपूरा को 2-1 गोल से हराया।इस मौके पर बसपा नेता पंकज चौबे ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है, उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रो मे इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए जहां भी जरूरत पड़ेगी मैं अपने स्तर से हर संभव सहयोग करूंगा। रेफरी शक्ति सिंह खरवार, लाइनमैन धनंजय यादव, राजू यादव ने किया।इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष आलोक यादव,सचिव रंजीत पटेल,सह सचिव कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव,खेल प्रभारी शक्ति सिंह,राकेश यादव, रमेश यादव, विश्वजीत यादव, उदल यादव, चिखुर महतो, प्रेमचंद यादव, राजू यादव, सिकेश सिंह, विकाश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!