झामुमो को बड़ी मजबूती: गढ़वा में 500 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़ मंत्री मिथिलेश ठाकुर का थामा हाथ

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से 500 से अधिक लोग भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की और आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।

इस दौरान गोंदा, हासनदाग, पेसका, दुबे मरहटिया, कंचनपुर, डोल, प्रतापपुर, हंसकेर, नारायणपुर, नवादा समेत विभिन्न गांवों के लोग मंत्री ठाकुर का समर्थन करते हुए झामुमो में शामिल हुए। भाजपा छोड़ने वालों में प्रमुख रूप से देवेंद्र गुप्ता, उमेश यादव, परमेश्वर तिवारी, अमित कुमार, अनुज कुमार रंजन, विजय कुमार, ममता कुमारी, रामचंद्र राम, तेजू विश्वकर्मा समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मौके पर कहा कि गढ़वा की जनता को झूठे आश्वासन नहीं, बल्कि विकास चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे जनता को सिर्फ चुनावी वादों से भ्रमित करते हैं और जीतने के बाद अपने निजी स्वार्थों में लिप्त हो जाते हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में उनके कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों ने विरोधियों की नींद हराम कर दी है। अब जनता ऐसे विकास विरोधियों का जमानत जप्त कराएगी, जो चुनाव के समय जाति-धर्म की राजनीति करते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!