झामुमो को बड़ा झटका: भुइंयां समाज के जिलाध्यक्ष समेत हजारों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन, सत्येन्द्रनाथ बोले- मंत्री की होगी जमानत जब्त

Location: Garhwa

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा को शनिवार के बड़ा झटका लगा, उस वक्त जब झामुमो के जिला संयुक्त सचिव एवं अखिल भारतीय भुइंयां समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष विद्यापति ऋषि अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला पहनाकर इनका स्वागत किया।
इसके साथ ही गढ़वा, मेराल और रंका प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने झामुमो का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के भी कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि इस बार का चुनाव धर्म और अधर्म के बीच का है। उन्होंने मंत्री पर आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने गढ़वा के संसाधनों का दोहन किया है और चुनाव जीतने के लिए भ्रष्टाचार की काली कमाई का सहारा ले रहे हैं। सत्येन्द्रनाथ का कहना है कि गढ़वा की जनता भ्रष्टाचार, कुशासन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए इस बार स्वयं चुनाव लड़ रही है।
सत्येन्द्रनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री ने विशेष समुदायों को विशेष लाभ दिए और भारी संख्या में राइफल और पिस्टल के लाइसेंस जारी कराए। उन्होंने कहा कि लखना में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को रोकना एक तालिबानी मानसिकता को दर्शाता है। सत्येन्द्रनाथ ने यह भी कहा कि छठ महापर्व के अवकाश को रद्द कर शब-ए-बारात का अवकाश घोषित करना बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के खिलाफ था, जिसे भारी विरोध के बाद वापस लिया गया।
उन्होंने बताया कि गढ़वा में एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की पत्नी और बेटी के साथ मंत्री के प्रतिनिधि द्वारा की गई मारपीट का जनता अब बदला लेना चाहती है।
इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता और भुइंयां समाज के कई सदस्य भी मौजूद थे, जिनमें प्रभात भुईया, विनोद चंद्रवंशी, सन्नी चंद्रवंशी, विनोद जायसवाल, धनंजय गौड़, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, रवीन्द्र जायसवाल, राजकुमार मध्येशिया, डॉ. पंतजली केशरी, आनंद कुमार, राजेश कुमार, विनय राम, आशीष कुमार और दिवाकर कुमार शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!