झामुमो का तीखा हमला: विकास की बजाय बयानबाजी में व्यस्त हैं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला कमेटी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत दी। झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी अब भी चुनावी मानसिकता में जी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अनर्गल बयानबाजी और झूठ-फरेब के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि जनता ने उन्हें विकास कार्यों के लिए पुनः चुना है।

तनवीर आलम ने कहा कि विधायक संवेदकों को विकास कार्यों में बाधा डालने के लिए बुला रहे हैं और कमीशन वसूली का प्रयास कर रहे हैं। झामुमो ने आरोप लगाया कि विधायक का उद्देश्य केवल जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना है।

झामुमो ने आरोप लगाया कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का अतीत भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। उन्होंने अपनी मां के नाम से कंपनी बनाकर अलकतरा घोटाले को अंजाम दिया, जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

पार्टी ने विधायक पर बालू आपूर्ति के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने बालू आपूर्ति रोकने का प्रयास किया, और अब इसे अपनी उपलब्धि बताने का प्रयास कर रहे हैं

प्रेस वार्ता में युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, रोशन पाठक, प्रवक्ता कार्तिक पांडेय, आशीष गुप्ता और अनिल चंद्रवंशी मौजूद थे। झामुमो ने जनता से अपील की कि वे विधायक के झूठे वादों से सावधान रहें और पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि विधायक अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाते, तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!