चलती बस से गिरकर एजेंट की दर्दनाक मौत, रास्ते में तोड़ा दम

Location: Garhwa

गढ़वा: एनएच-343 पर लोहा पुल के पास एक दर्दनाक हादसे में विजय बस से गिरने के कारण एक एजेंट की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के रंका मेन रोड निवासी राजा चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन की तरह विजय बस में एजेंट का काम कर रहा था। बस रामानुजगंज से गढ़वा आ रही थी, तभी अचानक पीछे का गेट खुल जाने से वह लोहा पुल के पास नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने तुरंत उसे रंका स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, युवा समाजसेवी शनि चंद्रवंशी सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!