झूठ बोलने से नहीं, बल्कि ईमानदारी पूर्वक किए गए प्रयास से ही होता है विकास : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गोवावल उवि डुमरिया सहित तीन स्कूलों की चारदीवारी का होगा निर्माण

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से तीन उच्च विद्यालयों की चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। चहारदीवारी निर्माण किए जाने वाले विद्यालयों में गोवावल उच्च विद्यालय डुमरिया, उच्च विद्यालय पेसका एवं उच्च विद्यालय बाना का नाम शामिल है।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा प्रखंड के गोवावल उच्च विद्यालय डुमरिया में 83 लाख 60 हजार रुपए, मेराल प्रखंड के उच्च विद्यालय पेसका में 39 लाख छह हजार रुपए तथा उच्च विद्यालय बाना में 11 लाख 22 हजार रुपए की लागत से चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि यह तीनों योजनाएं अति महत्वपूर्ण हैं। चहारदीवारी के अभाव में इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर छात्राओं को काफी परेशानी हो रही थी। अब यहां के विद्यार्थी सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व के जन प्रतिनिधि की निष्क्रियता के कारण विद्यार्थियों को भी आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने कहा कि पूर्व के जन प्रतिनिधि ने खुद जिस विद्यालय में पढ़ाई की थी उसकी भी स्थिति काफी बदतर थी। अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में वे गोवावल उवि डुमरिया के लिए भी कुछ भी नहीं कर सके। इस बात से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी मानसिकता क्या है। मंत्री ने कहा कि आज संपूर्ण गढ़वा में चप्पे चप्पे पर सभी क्षेत्रों शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क, पुल, पुलिया आदि में काफी तेजी से चौतरफा विकास हो रहा है। इस बात को गढ़वा की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। पूर्व के लोगों ने अपने कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं किया। जनता ने उन्हें इसका रिजल्ट भी दे दी। अब वे लोग झूठ, फरेब का सहारा लेकर क्षेत्र में सिर पीटते चल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि चुनाव में अब विकास का मुद्दा समाप्त हो चुका है। इसलिए पूर्व के लोग फिर से अलग हथकंडा अपना कर भोली भाली जनता को ठगने के प्रयास में जुट गए हैं। परंतु जनता बेवकूफ नहीं है। बल्कि बेवकूफ बनाने वालों को अच्छी तरह से परख चुकी है। अब किसी की जालफरेबी का असर गढ़वा की जनता पर पड़ने वाला नहीं है। मंत्री ने कहा कि झूठ बोलने से नहीं, बल्कि ईमानदारी पूर्वक किए गए प्रयास से ही विकास होता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!