झारोटेफ ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर गढ़वा में किया माल्यार्पण, बच्चों के बीच बांटी खुशियाँ

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) की जिला इकाई गढ़वा ने जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही झारोटेफ की ओर से पार्क में घूमने आए बच्चों के बीच चॉकलेट का भी वितरण किया गया।

झारोटेफ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने छोटे से जीवन काल में ही आध्यात्मिक, सामाजिक और क्रांतिकारी कार्यों के माध्यम से स्वयं को भगवान और जननायक के रूप में स्थापित कर लिया था। उन्होंने अन्याय और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ उलगुलान किया, जो आज के दौर में प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान को सम्मानित करते हुए आज इस दिन को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष राजाराम पासवान, झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के उपाध्यक्ष सुनय राम, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के बर्नाड टोप्पो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!