झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा किसी भी समय, आज भी संभव, कैबिनेट की आखिरी बैठक 12 बजे से

Location: रांची

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा अब किसी दिन हो सकती है। चुनाव आयोग घोषणा को अब तैयार है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। राजनीतिक दल भी अब चुनाव को तैयार हैं। भाजपा की पहली सूची भी जल्द आने वाली है। दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद कल सभी सरकारी दफ्तर खुलेंगे। संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आयोग सोमवार को भी चुनाव की घोषणा कर सकता है। चुनाव की घोषणा को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक कल दोपहर 12:00 बजे बुलाई गई है। आमतौर पर कैबिनेट की बैठक शाम में होती है लेकिन सरकार ने चुनाव घोषणा की अंदेशा को देखते हुए बैठक दोपहर 12 बजे ही बुलाई है। आयोग अगर घोषणा करेगा तो दोपहर 2 बजे के बाद करेगा। इसके पहले बैठक हो जाएगी और आचार संहिता लागू नहीं होगी। यदि कल घोषणा नहीं हुई तो मंगलवार को घोषणा हो सकती है। यानी अब चुनाव के लिए सभी को तैयार रहना होगा। सिर्फ घोषणा का इंतजार है। कल की कैबिनेट बैठक हेमंत सोरेन सरकार की अंतिम बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!