झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज 3:30 बजे, दो चरणों में होगा चुनाव, भाजपा की सूची आएगी जल्द

Location: रांची

रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई । आज 3:30 बजे चुनाव आयोग झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा करेगा। आयोग की ओर से 3:30 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की घोषणा की जाएगी । इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमें विधानसभावार चुनाव कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने 5:00 बजे मीडिया को बुलाया है। इधर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर आज दिल्ली में मंथन कर रही है। अमित शाह और जेपी नड्डा की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक में इन नाम पर मुहर लगेगी। झारखंड के सभी प्रमुख नेता बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। भाजपा की सूची बुधवार या गुरुवार को आ जाएगी। भाजपा एक साथ 90% सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। आजसू व जदयू के साथ सीटों का बंटवारा भी फाइनल हो गया है। इसकी घोषणा भी आज या कल हो जाएगी। एनडीए गठबंधन में आजसू को 9 से 10, जदयू को दो और लोजपा रामविलास को एक सीट दी जा रही है। ज्ञात हो कि आपकी खबर ने 2 दिन पहले ही आपको यह सूचना दी थी कि झारखंड विधानसभा की घोषणा सोमवार यदि किसी कारणवश नहीं हुई तो मंगलवार को जरूर हो जाएगी और आज इसकी घोषणा हो रही है। इस बार चुनाव दो चरण में ही संपन्न हो जाएंगे, पहले चरण 13 नवंबर को हो सकता है। गढ़वा पलामू इलाके में पहले चरण में ही चुनाव संपन्न होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!