झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: बसपा ने रमकंडा में किया सेक्टर और बूथ कमिटियों का गठन, अजय मेटल के नेतृत्व में संगठन का विस्तार




गढ़वा: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार काम कर रही है। रविवार को बसपा के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल और ज़िला पदाधिकारियों ने रमकंडा प्रखंड के ग्राम पंचायतों—जैसे रमकंडा, गोबरदाहा, सेमरटाड़, दुस्वार, बैरिया, दुर्जन, बारवा, उदयपुर, महुआधाम—समेत कई अन्य पंचायतों में पहुंचकर सेक्टर और बूथ कमिटी का गठन किया। इस दौरान अजय मेटल और बसपा से प्रभावित लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई, साथ ही उन्हें फूल-माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

पूर्व में गठित बूथ कमेटियों की समीक्षा भी की गई। बसपा के ज़िला महासचिव शिवशंकर मेहता ने बताया कि 29 सितंबर से रमकंडा प्रखंड में सेक्टर और बूथ कमिटी गठन की प्रक्रिया शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पुराने कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से इस काम में लगे हुए हैं, और विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले सेक्टर और बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया में सर्व समाज के लोगों को शामिल किया जा रहा है।

सैकड़ों लोगों को बसपा की सदस्यता दिलाने के बाद सभी को बधाई देते हुए पार्टी ने ‘बदलाव यात्रा’ के तहत हर गांव और मुहल्ले में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। बसपा ने सामाजिक भाईचारा बनाए रखना अपनी प्राथमिकता बताया। 30 सितंबर से कैडर कैंप की शुरुआत की जाएगी, जिसमें संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सेक्टर सचिव बीडीसी सुरेंद्र भुइंया, सेक्टर अध्यक्ष श्रवण भुइंया, सचिव अरुण चौधरी, जितेंद्र यादव, रामनाथ चौधरी, गणेश राम, आशीष कोरवा, इरसाद अंसारी, प्रेम उरांव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!