झारखंड से विदा हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, गए महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों ने दी विदाई

Location: रांची


रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण आज दोपहर झारखंड से विदा हो गए। वह मुंबई चले गए। रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री बना गुप्ता, सांसद नलिन सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव एल ख्यांते, डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें विदा किया। मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों ने बुके देकर उन्हें शुभकामनाएं दी और विदा किया।
आज सुबह में राजभवन जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने राज्यपाल राधाकृष्ण से मुलाकात की थी और उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी थी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्वारा किए गए झारखंड में कार्यों के लिए उनकी सराहना की और कहा कि आप जहां भी रहे स्वस्थ प्रसन्न रहे और झारखंड का ख्याल रखें।
ज्ञात हो कि राधाकृष्णन को झारखंड से तबादला करते हुए महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वह आज झारखंड से विदा हो गए। कल वहां महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
यह भी संयोग है कि रमेश वैश्य जब झारखंड के राज्यपाल थे तब उन्हें झारखंड से हटाकर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था। और यहां राधाकृष्णन की नियुक्ति हुई थी। अब एक बार फिर से झारखंड के राज्यपाल को ही महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
इधर खबर है कि झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार आज रात रांची पहुंचेंगे। संभवत वह कल शपथ लेंगे और कार्यभार संभालेंगे। उनके रांची आने को लेकर राजभवन में तैयारी तेज कर दी गई है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    बिलासपुर में दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत

    बिलासपुर में दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत

    ब्रेकिंग न्युज : नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा

    ब्रेकिंग न्युज : नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा

    बलियारी मुखिया को निलंबित करने की अनुशंसा, पंचायत सचिव पर आरोप पत्र गठित

    बलियारी मुखिया को निलंबित करने की अनुशंसा, पंचायत सचिव पर आरोप पत्र गठित

    पिता को नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के मामले में आजीवन सश्रम कारावास, एक लाख रुपये जुर्मानाविशेष न्यायाधीश पोक्सो की अदालत का फैसला

    ब्रेकिंग न्यूज़: मेराल में वज्रपात से तीन की मौत, छह घायलविधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के बेटे की भी गई जान

    श्री बंशीधर नगर: खेल प्रतियोगिताओं को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक सम्पन्न

    श्री बंशीधर नगर: खेल प्रतियोगिताओं को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक सम्पन्न
    error: Content is protected !!