झारखंड से ठगबंधन की सरकार की विदाई तय, भाजपा महिलाओं को देगी हर महीने ₹2100 : शिवराज सिंह

Location: रांची

पलामू: केंद्रीय कृषि मंत्री व झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज डाल्टनगंज में भाजपा की परिवर्तन रैली में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह ठगबंधन की सरकार है। इस सरकार ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। सरकार का समय अब नजदीक आ गया है। जनता परिवर्तन करने को तैयार है। शिवराज सिंह चौहान आज डाल्टनगंज में परिवर्तन यात्रा को लेकर आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर दिन झूठी घोषणाएं कर रही है। सरकार की अगर नीयत साफ होती तो सत्ता में आने के साथ ही सारी घोषणाएं पूरी की जाती। उड़ीसा में भाजपा की सरकार बनते ही वहां महिलाओं के खाते में राशि जाने लगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर बेटी व मां बहन के खाते में ₹2100 हर महीने जाएगा। भाजपा जो कहती है वह करती है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। नौकरियां पैसे से बेची जा रही हैं। पेपर लीक हो रहा है। सत्ता में बैठे लोग पैसा लेकर यह सब खेल कर रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार के सभी कार्यों का पर्दाफाश किया जाएगा। सभा को सांसद वीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया, पुष्पा देवी व रामचंद्र चंद्रवंशी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभी ने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए परिवर्तन करने का आह्वान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!