झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कैशियर संदीप लकड़ा का हृदय गति रुकने से निधन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, विलासपुर शाखा के 42 वर्षीय कैशियर संदीप लकड़ा का गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। संदीप गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित भदौली गांव के निवासी थे और विलासपुर में अपनी पत्नी शकुंतला टोप्पो के साथ किराए के मकान में रहते थे।

घटना का विवरण

मृतक की पत्नी शकुंतला टोप्पो ने बताया कि बुधवार रात संदीप स्वस्थ थे और खाना खाने के बाद सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जब वह चाय बना रही थीं, तो संदीप ने बेचैनी और अस्वस्थता की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने अपने पहने हुए कपड़े उतार दिए और वहीं बैठ गए। स्थिति बिगड़ती देख शकुंतला ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

पैतृक गांव ले जाया गया शव

मृतक का शव अस्पताल से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव भदौली, सिसई (गुमला) ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिवार और बैंक में शोक

संदीप लकड़ा के निधन से उनके परिवार और बैंक सहकर्मियों में शोक की लहर है। उनकी सरल और मिलनसार स्वभाव की वजह से वह सहकर्मियों और ग्राहकों के बीच प्रिय थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!