झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले आया ओपिनियन पोल, भाजपा बहुमत से आगे, मुख्यमंत्री के रूप में बाबूलाल बने पहली पसंद

Location: रांची


रांची: झारखंड में नवंबर में विधानसभा का चुनाव होगा। चुनाव से पहले झारखंड की राजनीति में तूफान के साफ संकेत हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा में बगावत की खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री व हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन ने बगावत कर दी है। अपमान से आहत हैं, और पार्टी छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। झारखंड में मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आज एक ओपिनियन पोल भी सामने आ गया। चुनाव से पहले झारखंड के लिए यह पहला ओपिनियन पोल है। ओपिनियन पोल में भाजपा की लहर दिख रही है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा- कांग्रेस गठबंधन की हार की संभावना जताई गई है।
टाइम्स नाउ और मैट्रिज संस्था की ओर से कराए गए ओपिनियन पोल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। चुनाव में भाजपा को 40 से 50 सीट आने की संभावना है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस गठबंधन को 26 से 36 सीट आ सकती है। अन्य के खाते में तीन से आठ सीट जाती दिखाई दे रही है।
वोट शेयर की बात करें तो भाजपा + आजसू गठबंधन को 50% और झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन को 30% वोट मिलने की संभावना है। ओपिनियन पोल के अनुसार एनडीए की बात करें तो भाजपा को 38 से 43 और आजसू को 2 से 7 सीट मिल सकती है। जबकि झामुमो को 19 से 24 सीट और कांग्रेस को 7 से 12 सीट मिल सकती है।
ओपिनियन पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में झारखंड में माहौल दिख रहा है, और अगर यही स्थिति रही तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार यहां आराम से बन जाएगी। और झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस गठबंधन की विदाई हो जाएगी।
ओपिनियन पोल के अनुसार मुख्यमंत्री के रूप में बाबूलाल मरांडी लोगों की पहली पसंद हैं। 41% लोग बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि 32% लोग हेमंत सोरेन को पसंद कर रहे हैं। अर्जुन मुंडा को 9%, चंपई सोरेन को 5% और अन्य को 13% लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
ओपिनियन पोल आने के बाद जहां एनडीए खेमे में उत्साह है जबकि इंडिया गठबंधन के लोग इसे नकार रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!