झारखंड में एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगा जदयू: संजय झा

रांची : जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज पुराना विधानसभा स्थित सभागार में प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगा। पार्टी का हर सिपाही वर्तमान हेमंत सोरेन की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को हटाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से काम करेगा। यहां एनडीए की सरकार बनेगी और जनता दल यूनाइटेड गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगा। सीटों के बंटवारे पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। उन्होंने कहा कहा कि अगले एक महीने में पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ चुनाव पर भी चर्चा की गई। पार्टी ने करीब एक दर्जन सीटों की पहचान की है जहां से वह चुनाव लड़ना चाहती है। उन सीटों पर भी बैठक में चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी करने को कहा गया। बैठक में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, विधायक सरयू राय सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में शामिल होने के लिए बिहार से कई नेता आए थे। इस मौके पर स्वर्गीय लालचंद महतो के भाई चेतलाल महतो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अशोक चौधरी ने कहा की चेतलाल महतो के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। लालचंद महतो पार्टी के पुराने नेता थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!