झारखंड में भाजपा का बढ़ता जनाधार: सदर प्रखंड के नौ बीडीसी समेत 500 से अधिक लोग झामुमो छोड़ हुए शामिल

Location: Garhwa




गढ़वा। गुरुवार देर रात सदर प्रखंड के नौ पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) समेत 500 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने अपने आवास पर सभी बीडीसी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इसके अलावा गढ़वा शहरी क्षेत्र के दीपुवां मोहल्ला और मेराल प्रखंड के तिसरटेटूका गांव समेत अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 500 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने वाले बीडीसी सदस्यों में गढ़वा प्रखंड के बीडीसी संघ अध्यक्ष तहजीब आलम खान, नवादा के नंदकिशोर मेहता, बीरबंधा के आशिक अंसारी, दुबे मरहटिया के अनुज तिवारी, चिरौंजिया के धनंजय पासवान, ओबरा के ब्रह्मदेव सिंह, छतरपुर के रुस्तम अंसारी, फरठिया के संजय चौधरी, और उड़सुगी के कमलेश उरांव शामिल हैं।
पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने इस मौके पर कहा कि गढ़वा समेत पूरे झारखंड में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल बन चुका है। उन्होंने कहा कि लोग पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जबकि स्थानीय विधायक और मंत्री मिथिलेश ठाकुर पैसे और प्रशासनिक सहयोग के बल पर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने मंत्री पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा, “अगर मंत्री को अपने विकास कार्यों पर इतना ही भरोसा है, तो फिर नगद पैसे, टी-शर्ट, घड़ी, साड़ी, और धोती जैसी सामग्रियों का वितरण क्यों किया जा रहा है?” तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि जिलास्तर और प्रखंड स्तर के अधिकारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मंत्री का साथ दे रहे हैं।
दूसरी ओर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 15 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों से भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जय भवानी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन मालाकार, पूर्व अध्यक्ष अमन कश्यप, और अन्य युवा नेता शामिल हुए। कश्यप ने कहा, “यह निकम्मी सरकार जो विकास का ढिंढोरा पीटती है, वह पूरी तरह निराधार है। गढ़वा में भ्रष्टाचार व्याप्त है और बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता।”
मौके पर डॉ. भोला कश्यप, शुभम गुप्ता, आशीष कश्यप, अभिषेक कश्यप, विनोद चंद्रवंशी, और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!