झारखंड की जनता भाजपा की सरकार बनाने को तैयार, कार्यकर्ता करें परिश्रम : शिवराज सिंह चौहान

Location: रांची

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आज विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवम विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवम असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह,सह संयोजक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,विधायक बिरंची नारायण,सीमा शर्मा सहित समिति ने शामिल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा नेतृत्व की सरकार बनाने केलिए तैयार है। चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ता को जनभावनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी है।उन्होंने कहा कि हम परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करें। कहा कि हमें अब चुनाव तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनकर कार्य करना है। हम अपने में चुनाव जीतने की तड़प पैदा करें।प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी है। प्रबंधन समिति पूर्ण योजना और पूर्व योजना पर कार्य करेगी तो सफलता हमारी झोली में होगी।उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्व त्योहारों के बीच अब कार्यकर्ताओं केलिए एक ही पर्व है वह है चुनाव पर्व।उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करके हमसब परिणाम को अनुकूल और सुखद बना सकते हैं। आज जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।प्रबंधन समिति के संयोजक एवम पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंध समिति के कार्यकर्ताओं को अधिकार भाव से नही बल्कि उत्तरदायित्व भाव से कार्य करना है। पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी इस समिति को दी है।कहा कि हम सब अपना श्रेष्ठ पार्टी को दें तथा समन्वय के साथ जीत को सुनिश्चित करने में जुट जाएं।उन्होंने कहा कि प्रबंध समिति के 29 विभागों का एक ही लक्ष्य है विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!