झारखंड के 25 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ी 123 प्रतिशत मुस्लिम आबादी, लोकसभा में निशिकांत दुबे ने उठाया मामला

Location: रांची


रांची : झारखंड के संथाल परगना सहित कई क्षेत्रों में अप्रत्याशित रूप से मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है। संथाल परगना के कई जिलों की डेमोग्राफी पूरी तरह बदल गई है। आदिवासियों की जनसंख्या तेजी से घट रही है और मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण मुसलमान की आबादी में बढ़ोतरी हो रही है । बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और आदिवासियों की घटती जनसंख्या का मुद्दा आज लोकसभा में उठा। गोडा सांसद निशिकांत दुबे ने यह मामला उठाया। उन्होंने जल्द एनआरसी लागू करने की मांग की।
निशिकांत दुबे ने लोकसभा में मामला उठाते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासियों की जनसंख्या तेजी से घट रही है और मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है।
झारखंड गठन के बाद राज्य में आदिवासियों की संख्या 30% थी जो घटकर अब 26% से भी काम रह गई है। ऐसा धर्म परिवर्तन के कारण हो रहा है। भोले भाले आदिवासियों को बांग्लादेशी घुसपैठियों अपनी जाल में फंसा कर उनका धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं। और सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा कि 25 विधानसभा क्षेत्रों में मुसलमानों की जनसंख्या 123 प्रतिशत तक बढ़ गई है जबकि दूसरी जातियों की जनसंख्या घटी है उन्होंने पूरे मामले पर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए सरकार से इस दिशा में तत्काल कार्रवाई की मांग की। कहा कि संथाल प्रकरण के कई जिलों में बंगाल से लोग घुसकर यहां मारपीट कर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। उन्होंने जल्द एनआरसी लागू करने की मांग की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!