झारखंड आंदोलन के नायक कमल किशोर भगत की पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत उर्फ बबलू दा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कमल किशोर भगत का निधन 17 दिसंबर 2021 को बीमारी के कारण हुआ था। उन्होंने झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। झारखंड में उग्र आंदोलन के दौरान भारत सरकार द्वारा भेजे गए विशेष विमान से दिल्ली पहुंचने वाली 11 सदस्यीय टीम में वे शामिल थे, जिन्होंने झारखंड के गठन को लेकर भारत सरकार से वार्ता की। यह उनका संघर्ष और समर्पण ही था, जिसने झारखंड राज्य के निर्माण के सपने को साकार किया।

लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांवों से लेकर शहरों तक विकास के कार्य उनकी महत्वपूर्ण देन हैं। टाना भगत परिवार में जन्मे कमल किशोर भगत ने पूरे झारखंड में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके कार्य आज भी झारखंड के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, केंद्रीय सचिव श्रीमती चंपा देवी, केंद्रीय सदस्य शंकर प्रताप विश्वकर्मा, डॉ. इश्तियाक राजा, नंदू ठाकुर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर और जिला सदस्य संजय शर्मा सहित अन्य पार्टी नेता उपस्थित रहे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!