जेवीपी कार्यालय हुआ उद्घाटन

मझिआंव::क्षेत्र को 40 साल तक प्रतिनिधियों ने लूटा :झारखंड विकास पार्टी कार्यालय का उद्घाटन पुरानी अस्पताल के समीप राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, जेवीपी केंद्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे,वरिष्ट नेता अनवार खां, संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।


इसके बाद सभी कार्य कर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया गया ।जिसमें सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने बताया कि वे विश्राम पुर विधानसभा के ग्रामीणों की मांग पर वे विधानसभा चुनाव में उतरे हैं ,तथा वे पिछले लगभग चार साल से ग्रामीणों का सेवा करते हुए आ रहे हैं,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आखिर विकास दुबे को विश्राम पुर विधानसभा चुनाव में उतरने का कारण क्यों हुआ? वे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 वषों तक जीतकर आए विधायको के द्वारा क्षेत्रों का विकास नहीं हो सका।केंद्र में भाजपा की सरकार है तथा राज्य में गठबंधन की सरकार है ।लेकीन विश्रामपुर विधानसभा की विकास नहीं हो सका है जो भी चुन कर आए जन प्रतिनिधि वे अपने विकास करने में लगे रहें।वे इस तरह की दुर्दशा को देखते हुए जनता के लिए क्षेत्र में उतरा हूं,क्यों कि विश्रामपुर विधान सभा में नया परिवर्तन करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है,जिसको लेकर रात- दिन एक करतें हुए जनताओं की सुख-दु: ख में बराबर सहयोग करते आया हूं। उन्होंने कहा कि बिचौलिए,दलाल गांव से लेकर बलौक ,जिला तक हावी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के बाद राशन केरोसिन ,शिक्षा,किसानों के खेतों को पानी नहीं मिल रहा है , बेरोजगारों को अन्य राज्यों,में अपने रोजी -रोटी के लिए पलायन करना पड़ रहा है , जिससे अभी तक हजारों हजार की संख्या में काम करने के दौरान मजदूरों की मौत हो चुकी है उनका घर संसार उजड़ चुका है अगर हमारे स्थानीय क्षेत्र में उन्हें कम मिलता तो बाहर जाने की आवश्यकता नहीं थी।जिसे देखनें वाला कोई भी जन प्रतिनिधि नहीं हैं।अस्पतालों में दवा उपलब्ध नहीं है , डाक्टरों की कमी है।जिसे देखने वाला कोई नहीं है ।हर जगह रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है , उन्होंने कहा कि चुनाव में जितने के बाद इस भ्रष्टाचारी को समाप्त कर दिया जाएगा,खजुरी जलाशय डैम का पानी आज भी किसानों के खेतों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान ठगा हुआ महसूस कर रहा है,वे सभी से आग्रह करते हुए कहा कि एक बार झारखंड विकास पार्टी को विधानसभा में भेजने का मौका दें इसके बाद चौमुखी विकास कर दिखाएंगे दोबारा शिकायत की मौका नहीं मिलेगा।
कई पार्टी छोड़कर झारखंड विकास पार्टी का थामा दामन : कार्यक्रम के दौरान कई अनुपाती छोड़कर झारखंड विकास पार्टी की दामन युवाओं ने थामी, इस मौके पर सभा को संबोधित करने वालों में विश्रामपुर के रोहित तिवारी,बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष शौकत अंसारी, वरिष्ठ नेता अनवर खान,पूर्व मुखिया अमरूदीन खां, चुन्नु दुबे, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।इस मौके पर भसिउदीन खां,पिंकू तिवारी, नित्यानंद तिवारी, संजीव दुबे, आशीष पांडेय, सरफराज खां, हां जी इश्तियाक शेख, हाजी असफाक खां,दीपक पांडेय, सूर्य देव राम, विनय राम, निहोरा पांडेय जफरुद्दीन अंसारी सहित मझिआंव,बरडीहा एवं कांडी प्रखंड के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!