जनता की समस्याओं का निदान उनके द्वार तक जाकर करें, यही मेरा लक्ष्य : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़/वा प्रखंड के बेलचंपा एवं उड़सुगी पंचायत के विभिन्न गांवों जनसंवाद का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री ने बेलचंपा पंचायत के ग्राम नावाडीह में देवीमंडप के समीप, बेलचम्पा बस्ती में पीपल पेड़ के समीप, ग्राम मेढ़ना में, उड़सुगी में स्कूल टोला चबूतरा के समीप, ग्राम चेतना में मस्जिद के समीप, उड़सुगी कुशमाहा टोला पंचायत भवन में तथा ग्राम गुरदी में अंसारी टोला स्कूल के समीप आयोजित जन संवाद में
ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। साथ ही अन्य सभी समस्याओं का त्वरित निदान करने की बात कही। मंत्री ने झारखंड मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना के भरे जा रहे आवेदन की स्थिति की भी जानकारी लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व के लोगों ने यहां की जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा को लूटने का काम किया। जनता को हक, अधिकार कैसे मिले इस पर किसी ने नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि पहले गांव में सड़कों की स्थिति ऐसी थी कि गांव जाने के लिए रूह कांप जाती थी। आज पूरे गढ़वा के प्रत्येक गांव में सड़कों की स्थिति इतनी बेहतर हो गई है कि आप जब चाहें ,जैसे चाहें आसानी से पहुंच सकते हैं। मंत्री ने कहा कि आपकी की समस्या का निदान आपके घर तक पहुंच कर की जाए यही मेरा लक्ष्य है। अपनी समस्याओं के निदान के लिए आपको कहीं भटकना नहीं पड़े। इसलिए मैं खुद आपके दरवाजे तक जाकर आपकी समस्याओं को जान रहा हूं और उसे दूर कर रहा हूं। मंत्री ने कहा कि सभी जरूरतमंद गरीबों को अबुआ आवास मिल रहा है। इसके लिए किसी को भी घुस देने की जरूरत नहीं है। कोई मांगता है तो इसकी शिकायत करें। कारवाई होगी। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पसवान, मुखिया सफीक खान, सोनल पसवान, बीडीसी योगेंद्र राम, सत्येंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सुदेश्वर सिंह, मानदेव दीक्षित, शाकिर, संजय कांस्यकार, फहीम शेख, निसार अहमद, वशिष्ठ दीक्षित, उपेंद्र सिंह, इदरीश खान, लखींद्र दीक्षित, गुलाम हुसैन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

/

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • जनता की समस्याओं का निदान उनके द्वार तक जाकर करें, यही मेरा लक्ष्य : मंत्री मिथिलेश

    Location: Garhwa

    गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा एवं उड़सुगी पंचायत के विभिन्न गांवों जनसंवाद का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री ने बेलचंपा पंचायत के ग्राम नावाडीह में देवीमंडप के समीप, बेलचम्पा बस्ती में पीपल पेड़ के समीप, ग्राम मेढ़ना में, उड़सुगी में स्कूल टोला चबूतरा के समीप, ग्राम चेतना में मस्जिद के समीप, उड़सुगी कुशमाहा टोला पंचायत भवन में तथा ग्राम गुरदी में अंसारी टोला स्कूल के समीप आयोजित जन संवाद में
    ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। साथ ही अन्य सभी समस्याओं का त्वरित निदान करने की बात कही। मंत्री ने झारखंड मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना के भरे जा रहे आवेदन की स्थिति की भी जानकारी लिया।
    मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व के लोगों ने यहां की जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा को लूटने का काम किया। जनता को हक, अधिकार कैसे मिले इस पर किसी ने नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि पहले गांव में सड़कों की स्थिति ऐसी थी कि गांव जाने के लिए रूह कांप जाती थी। आज पूरे गढ़वा के प्रत्येक गांव में सड़कों की स्थिति इतनी बेहतर हो गई है कि आप जब चाहें ,जैसे चाहें आसानी से पहुंच सकते हैं। मंत्री ने कहा कि आपकी की समस्या का निदान आपके घर तक पहुंच कर की जाए यही मेरा लक्ष्य है। अपनी समस्याओं के निदान के लिए आपको कहीं भटकना नहीं पड़े। इसलिए मैं खुद आपके दरवाजे तक जाकर आपकी समस्याओं को जान रहा हूं और उसे दूर कर रहा हूं। मंत्री ने कहा कि सभी जरूरतमंद गरीबों को अबुआ आवास मिल रहा है। इसके लिए किसी को भी घुस देने की जरूरत नहीं है। कोई मांगता है तो इसकी शिकायत करें। कारवाई होगी। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पसवान, मुखिया सफीक खान, सोनल पसवान, बीडीसी योगेंद्र राम, सत्येंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सुदेश्वर सिंह, मानदेव दीक्षित, शाकिर, संजय कांस्यकार, फहीम शेख, निसार अहमद, वशिष्ठ दीक्षित, उपेंद्र सिंह, इदरीश खान, लखींद्र दीक्षित, गुलाम हुसैन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    आपकी राय महत्वपूर्ण है!

    इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    error: Content is protected !!