जनता का सेवा ही जनप्रतिनिधि का असली धर्म व कर्म है : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को गढ़वा प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनता संवाद का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री ने तिवारी मरहटिया के केवटाहा टोला आश्रम के समीप, दुबे मरहटिया गांव के पंचायत भवन में, टेनवा टोला स्थित शिव मंदिर के समीप तथा ग्राम टेढ़ी हरैया में मदरसा के समीप आयोजित जनता संवाद में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया। साथ ही शेष समस्याओं की यथाशीघ्र निदान करने की बात कही।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे गढ़वा में किसी भी क्षेत्र में ग्रामीणों को कोई कोई समस्या न हो इसीलिए वे प्रत्येक गांव, प्रत्येक टोला में घूम घूम कर लोगों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं को जान कर निदान भी कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि जनता का सेवा ही जनप्रतिनिधि का असली कर्म व धर्म है। जब तक क्षेत्र की जनता खुशहाल नहीं होगी, क्षेत्र में सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। मंत्री ने कहा कि आप सबों के आशीर्वाद से काफी कम समय में पूरे गढ़वा में बेहतर विकास कार्य हुआ है। जिस दिन से गढ़वा की जनता मुझे अपना सेवक चुना है उस दिन से दिन रात एक करके वे पूरे गढ़वा की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जब तक गढ़वा के एक एक गांव की सारी समस्याओं का निदान नहीं हो जाता तब तक वे चैन से बैठने वाले नहीं हैं। मंत्री ने कहा कि पिछली बार आप सबों ने सेवा का मौका दिया उसका परिणाम आज दिख रहा है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में बहुरूपियों के चक्कर में नहीं फसें। सोच समझ कर कार्य करने वाले को ही वोट दें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो में जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, मुखिया पूनम तिवरी, परेश तिवारी, नीरज तिवारी, मनोज तिवारी, प्रभा शंकर दुबे, जितेंद्र राम, छोटू पासवान, अनुज दास, सुनीता देवी, बंधु राम, जितेंद्र चौधरी, रवि तिवारी, मनीष द्विवेदी, देवकांत तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

    गढ़वा में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

    दूधिया रोशनी में गूंजेगा मैदान, ₹31,000 की इनामी जंग में भिड़ेंगी टीमें

    दूधिया रोशनी में गूंजेगा मैदान, ₹31,000 की इनामी जंग में भिड़ेंगी टीमें

    पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी वाल्मीकि चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    मझीआँव नगर पंचायत में सुमन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    मझीआँव नगर पंचायत में सुमन विश्वकर्मा  उपाध्यक्ष निर्वाचित

    महायज्ञ को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, सहायक अभियंता ने यज्ञ स्थल का लिया जायजा

    महायज्ञ को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, सहायक अभियंता ने यज्ञ स्थल का लिया जायजा

    शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई व मानसिक तैयारी पर जोर

    शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई व मानसिक तैयारी पर जोर
    error: Content is protected !!