जन सेवा के लिए समर्पित है मेरा जीवन : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम चला रहे हैं। वे प्रतिदिन विभिन्न प्रखंडों में एक दर्जन से अधिक गांवों में भ्रमण कर जनसंवाद के माध्यम से लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं एवं उनकी समस्याओं का निदान भी कर रहे हैं। इस क्रम में मंत्री ने मंगलवार को मेराल प्रखंड के चेचरिया एवं खोरीडीह पंचायत के दर्जन भर गांवों में जनसंवाद किया। इस दौरान चेचरिया प्रखंड के ग्राम बाजुडीह में देवी धाम के समीप, ग्राम बोकेया में देवी धाम के समीप, ग्राम खोलरा में स्कूल के समीप, ग्राम छपरवार खुर्द में दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम चेचरिया में पंचायत भवन के समीप, ग्राम अटौला में शिव मंदिर के समीप, पंचायत खोरीडीह के ग्राम तरके में उमवि तरके के समीप, ग्राम औरईया के टोला लिखनिया में शिव स्थान के समीप, ग्राम औरईया एवं हारनदुबे का औरईया स्कूल के समीप, ग्राम छपरवार कला में शिव स्थान का समीप, ग्राम खोरीडीह में रविदास मंदिर के समीप जनसंवाद का आयोजन किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जन सेवा ही मेरे जीवन का उद्देश्य है। अपना जीवन जन सेवा के लिए समर्पित कर चुका हूं। गढ़वा की जनता ने मुझे अपना सेवक चुना और सेवा करने का मौका दिया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज गढ़वा वासियों के आशीर्वाद से मैं लोगों का बेहतर सेवा करने के काबिल बना हूं। किसी भी परिस्थिति में मैं गढ़वा वासियों की सेवा करने, क्षेत्र का विकास करने का मौका कोई भी मौका मैं गंवाना नहीं चाहता। यही कारण है कि प्रतिदिन प्रत्येक गांव और प्रत्येक टोला में घूम-घूम कर सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसे दूर कर रहा हूं। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, प्रमुख दीपमाला, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, उदय पाल, अजय राम, गंगा राम, राजेंद्र चौधरी, मंजय राम, हरि प्रसाद राम, सिकेश कुमार, नरेश चौधरी, ब्रजेश राम, मो. इब्राहिम खान, अशोक साव, धनंजय चौधरी, रंजन कुमार चौधरी, सुनेश्वर चौधरी, कमलेश चौधरी, अमृत चौधरी, श्याम बिहारी वर्मा, सुनील कुमार, लव कुमार, गुड्डू कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!