जय घोष के साथ शपथ: गढ़वा विधायक सत्येन्द्र तिवारी बने जनता की नई उम्मीद

Location: Garhwa

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान “जय गढ़देवी मैया, जय श्री राम, जय नीलांबर-पीतांबर, जय झारखंड, जय जोहार” के उद्घोष से क्षेत्र का मान बढ़ाया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि यह शपथ गढ़वा के गौरव को नई ऊंचाई देने वाली है।

रितेश चौबे ने कहा कि पांच साल बाद गढ़वा की जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने का गौरव मिला है। उन्होंने 2019 से 2024 तक के “गुंडाराज और माफियाराज” को खत्म करने का संकल्प जताया। सत्येन्द्र तिवारी अब न केवल गढ़वा बल्कि पूरे झारखंड की आवाज बनकर सदन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

चौबे ने भरोसा दिलाया कि भाजपा विधायक तिवारी हर गरीब, पीड़ित और शोषित की आवाज को सदन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा, “अब गढ़वा में कोई भी समस्या दबेगी नहीं, बल्कि सदन में गूंजेगी।” भाजपा सड़क से लेकर सदन तक जनता के हित में संघर्ष करेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गढ़वा की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके समर्थन ने भाजपा को मजबूत विपक्ष की भूमिका में खड़ा किया है। मौके पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!