जब तक रोड नही, तब तक वोट नहीं, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जताई नाराजगी

Location: Dhurki

धुरकी प्रखण्ड के रक्सी पंचायत में सोमवार को अहले सुबह 7 बजे रक्सी पश्चिम के ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक की गई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने सर्व सहमति से यह तय किया कि जब तक दलित बस्ती में जाने वाली सड़क का निर्माण नहीं हो जाता तब किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे, उसके बदले नोटा बटन दबाऐंगे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि रक्सी चौमुहान से उतरप्रदेश सीवान तक जो सड़क जाती है उसमें अधिकांशतः दलित/पिछड़ा समाज के लोग निवास करते हैं, आजादी से लेकर आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया। चुनाव का समय आने पर जनप्रतिनिधियों से सिर्फ आश्वासन दीया जाता है। इसे लेकर ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मीडिया से रोड नहीं तो वोट नहीं का संदेश सभी जनप्रतिधियों एवं प्रत्याशियों तक पहुंचाने का आग्रह किया है। बैठक में पूर्व मुखिया साहेब राम, बीडीसी अशोक राम , पूर्व बीडीसी कृष्णा बैठा, मुन्ना कुमार, वार्ड सदस्य अनिल कपूर, रामप्रीत राम, केश्वर विश्वकर्मा, संतोष कुमार, बबलू राम, अशोक भुईयां, पवन कुमार, अमीरका भुईयां,रामअधीन, तेजू राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!