जब से बनी है महागठबंधन की सरकार, पूरे झारखंड में दिख रहा है विकास : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा एवं चिनियां प्रखंड में लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 13 करोड़ 55 लाख 24 हजार 900 रुपए की लागत से गढ़वा प्रखंड में दो तथा चिनियां प्रखंड में एक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके के तहत गढ़वा प्रखंड में गढ़वा-मझिआंव पीडब्ल्यूडी पथ जोबरईया से घुटघोड़ी शिव मंदिर नगमा सीमा होते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोबरईया तक सात करोड़ 22 लाख 63 हजार 700 रुपए की लागत से 6.15 किलोमीटर सड़क, चिरौंजिया हरिजन टोला से हनुमान मंदिर होते हुए पंचायत भवन तक एक करोड़ रुपए की लागत से 1.05 किलोमीटर तथा चिनियां प्रखंड में चिनियां पीडब्ल्यूडी पथ जमुनियांटांड़ मोड़ से उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिशन स्कूल तक पांच करोड़ 32 लाख 65 हजार 300 रुपए की लागत से 3.39 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से पूरे राज्य में विकास दिख रहा है। सरकार गठन के बाद काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास की गाड़ी काफी तेजी से दौड़ रही है। साढ़े चार वर्ष पूर्व सबसे पिछड़े जिलों में शुमार गढ़वा का पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है। संपूर्ण गढ़वा में सारी मूल सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में भी काफी बेहतर कार्य हुआ है। मंत्री ने कहा कि जब वे कोई संवैधानिक पद पर नहीं थे तब गढ़वा की स्थिति को देखकर उन्हें काफी कष्ट होता था। यहां की स्थिति को कैसे बदला जाए वे हमेशा सोचते थे। गढ़वा की जनता ने दो बार नकारने के बाद उन्हें काफी जांच परख कर सेवा करने का मौका दिया। तब से हर रोज गढ़वा की स्थिति में सुधार लाने का नया कार्य कर रहे हैं। अब साढ़े चार वर्षों में गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। पहले गढ़वा के किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को काफी सोचना पड़ता था। परंतु अब शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से जाया जा सकता है। सभी क्षेत्रों में सुगम आवागमन के लिए बेहतर सड़कों का निर्माण हो गया है। साथ ही शेष बचे क्षेत्रों में भी यथा शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण होगा।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sandeep Jaiswal

    Location: Garhwa Sandeep Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से

    गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से

    श्री बंशीधर नगर: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया भगवान बांके बिहारी का दर्शन, हफीजुल पर बोले—पद की गरिमा का हो रहा दुरुपयोग

    श्री बंशीधर नगर: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया भगवान बांके बिहारी का दर्शन, हफीजुल पर बोले—पद की गरिमा का हो रहा दुरुपयोग

    कन्याओं के सशक्तिकरण हेतु भव्य सेमिनार, संस्था ने पेश की 14,000 बेटियों को संबल देने की मिसाल

    कन्याओं के सशक्तिकरण हेतु भव्य सेमिनार, संस्था ने पेश की 14,000 बेटियों को संबल देने की मिसाल

    गढ़वा से 17 नेताओं की झामुमो केंद्रीय समिति में एंट्री, संगठन में जिले की बढ़ती पकड़

    अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाया गया आग से बचाव का तरीका

    अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाया गया आग से बचाव का तरीका

    रमना: मवि गम्हारिया में बाल संसद का गठन, गूंजा कुमारी बनीं प्रधानमंत्री

    error: Content is protected !!