इंडिया गठबंधन में तीन सीटों पर नहीं सुलझा विवाद, विश्रामपुर, छतरपुर और धनवार में होगा दोस्ताना संघर्ष

Location: रांची

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन में तीन सीटों पर विवाद नहीं सुलझा। अब यह तय हो गया है कि पलामू में विश्रामपुर व छतरपुर और गिरिडीह जिले के धनवार में इंडिया गठबंधन में शामिल दल आपस में टकराएंगे। विश्रामपुर और छतरपुर में बुधवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। लेकिन दोनों सीटों से न तो राजद और न ही कांग्रेस के उम्मीदवार ने नॉमिनेशन वापस लिया। इसलिए अब बिश्रामपुर और छतरपुर में राजद और कांग्रेस भी चुनाव मैदान में हैं और दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बन गई है। इधर धनवार सीट का भी विवाद नहीं सुलझा। यहां माले और झामुमो के बीच दोस्ताना संघर्ष होगा। झामुमो ने निजामुद्दीन अंसारी और माले ने राजकुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी धनवार से ही चुनाव लड़ रहे हैं। वह वर्तमान विधायक हैं। इधर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर निरंजन राय भी मैदान में हैं। निरंजन राय राज्य के सबसे धनवान प्रत्याशी हैं । नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की जो घोषणा की है उसके अनुसार वह करीब 138 करोड़ के मालिक हैं। निरंजन राय के मैदान में आने से धनवार का समीकरण उलझ गया है। बाबूलाल मरांडी की घेराबंदी के उद्देश्य से ही निरंजन राय को चुनाव मैदान में उतरा गया है। निरंजन राय को भाजपा की ओर से मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माने। इस बीच माले ने घोषणा की है कि वह जमुआ में अपना प्रत्याशी नहीं देगा। माले अब राज्य की चार सीटों पर ही चुनाव लड़ेगा। इनमें बगोदर, सिंदरी, निरसा और धनवार शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!