हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, क्षेत्र से हजारों की संख्या लोग पहुंचे थे रांची

Location: रांची

रांची : पलामू जिले हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, क्षेत्र से हजारों की संख्या लोग पहुंचे हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी अजीत पावर गुट के एकमात्र विधायक कमलेश कुमार सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कमलेश सिंह 25 वर्षों से एनसीपी के साथ जुड़े हुए थे। आज उन्होंने इस पार्टी से अपना नाता तोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कमलेश सिंह हुसैनाबाद से दो बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। उनके साथ उनके बेटे सूर्य सोनम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह में हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग आए थे। एचईसी स्थित अपने सरकारी आवास से कमलेश सिंह हजारों समर्थको और वाहनों के काफिले के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भी उनके समर्थक बड़ी संख्या में पहले से मौजूद थे। मिलन समारोह के कारण भाजपा कार्यालय के पास घंटों जाम लग रहा।
इस मौके पर कमलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहिता अन्य भाजपा नेताओं और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं । भाजपा के नेतृत्व में ही देश और झारखंड का विकास हो सकता है। भाजपा में उनके शामिल होने पर स्थानीय नेताओं की ओर से विरोध के सवाल पर होने कहा कि कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। लेकिन वह भी मान जाएंगे। पार्टी का फैसला सबको मानना पड़ेगा। उनका विरोध स्वाभाविक है। कमलेश सिंह अपने आवास से छोटे भाई बीनू सिंह के साथ खुली जीप में सवार होकर आए थे। समर्थकों में भारी उत्साह था। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री तथा झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हेमंता विश्वा शरमा तथा झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!