भंडरिया में जंगली हाथियों का आतंक, एक और व्यक्ति की मौत

भंडरिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग इस समस्या को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। अब तक हाथियों के हमलों में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों एकड़ की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

मंगलवार की रात परो गांव में हाथियों के झुंड ने फिर से हमला किया, जिसमें सुभाष सिंह (35 वर्ष) की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, लगभग 30-35 हाथियों का एक झुंड गांव में आ पहुंचा और जंगल किनारे की फसलों को नष्ट करने लगा। गांव वालों ने मिलकर मसाला जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक हाथी ने सुभाष सिंह पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वन अधिकारियों ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें मुआवजे का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाथियों के लगातार हमले से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!