हिमंता ने संभाला मोर्चा तो मान गए अधिकतर बागी, आखिर क्यों नहीं माने निरंजन राय

Location: रांची

रांची: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए राहत की खबर है. टिकट नहीं मिलने से नाराज अधिकांश बागी मान गए. सत्यानंद झा बाटुल, वीरेंद्र मंडल, गुरुचरण नायक, मुनचुन राय, कमलेश राम सहित कई बागियों ने नामांकन वापस ले लिया है. बागियों को मनाने में वैसे तो चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के सभी नेताओं ने भूमिका निभाई पर सबसे महत्वपूर्ण रोल असम के मुख्यमंत्री व चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्व सरमा का रहा. उन्होंने आगे बढ़ कर मोर्चा संभाला तो बात बन गई. बागी मान गए. भाजपा के बागियों में अब हुसैनाबाद से विनोद सिंह, गुमला से मिसिर उरांव व धनवार से भाजपा समथर्क रहे निरंजन राय प्रमुख हैं. निरंजन राय को भाजपा की ओर से मनाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माने. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे उनके घर तक गए। निरंजन राय बड़े ठेकेदार व धनपति हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी नजदीकी सत्ताधारी नेताओं व मंत्रियों से बढ़ी है. एक मंत्री के सहारे व सीधे सत्ता शीर्ष से पहुंच गए. वर्तमान सरकार में उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी को खूब ठेका मिला है. कुछ मंत्रियों के क्षेत्र में उनकी कंपनी ने करोड़ों का काम किया है. एक मंत्री से अधिक नजदीकी हो गई है. ठेका-पट्टा करते-करते उनकी सरकार में पैठ बढ़ गई. सूत्र बताते हैं कि सत्ता से जुड़े बड़े नेताओं के इशारे पर ही वह धनवार से चुनाव लड़ रहे हैं. उद्देश्य साफ है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व धनवार से प्रत्य़ाशी बाबूलाल मरांडी को चुनाव में नुकसान पहुंचा कर जीत की राह में रोड़ा बनना. सत्ता शीर्ष से जुड़ाव के कारण ही भाजपा की बात नहीं बनी. सभी प्रयास विफल रहे. धनवार में भूमिहार वोटरों की संख्या अच्छी है. निरंजन राय का इलाके में धाक है, पैसे वाले हैं, इसलिए वह नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि यहां झामुमो व माले का उम्मीदवार भी मैदान में है. यहां गठबंधन टूट गया है.हुसैनाबाद से मैदान में डटे विनोद सिंह की नाराजगी भाजपा प्रत्याशी विधायक कमलेश सिंह से है. विनोद सिंह भी पैसे वाले हैं. कमलेश सिंह से अदावत की वजह से वह नहीं मानें. हालांकि खबर यह भी है कि सत्ता से जुड़े एक बड़े नेता ने भी विनोद सिंह को मैदान में डटे रहने को लेकर हवा दी है. यही हाल गुमला में मिसिर कुजूर का है. भाजपा के खिलाफ बागी बनकर वही नेता चुनाव लड़ रहे हैं, जिनको सत्ता पक्ष से ऊर्जा मिल रही है. ये लोग अब भाजपा के कंट्रोल में नहीं है. जो बागी कंट्रोल में थे, उन्हें मना लिया गया बाकी नहीं मानें. बागियों को लेकर अब तस्वीर साफ हो चुकी है. दो-तीन सीटों को छोड़कर बागी अब कहीं प्रभावी नहीं होंगे. भाजपा ने चुनाव में डैमेज करने वाले अधिकांश बागियों को मना लिया है. बागियों को मनाने में हिमंता विस्व सरमा ने सबसे अधिक मेहनत की। एक-एक बागी के घर गए। बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर की। सरकार बनने पर सबको मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया गया. बागियों को मनाने को लेकर महामंत्री बीएल संतोष ने जो टास्क दिया था, उसे बहुत हद तक पूरा कर लिया गया है. चुनाव से पहले भाजपा ने लगभग डैमेज कंट्रोल कर लिया है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!