हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का पेश किया दावा, 28 को लेंगे शपथ

Location: रांची

रांचीः इंडी गठबंधन विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने रविवार की शाम 4 बजे के बाद विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे. यहां राज्यपाल संतोष गंगवार से  मुलाकात कर उन्होंने सबसे पहले इस्तीफा सौंपा. साथ ही उन्होंने राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर दावा भी पेश किया. हेमंत सोरेन ने 56 विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी सौंपा. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया. नई सरकार बनने तक उन्होंने राज्य की कमान संभालने को कहा. राज्यपाल ने उनसे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जानकारी ली. हेमंत सोरेन ने बताया कि वह 28 नवंबर को शपथ लेंगे. राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर लिया.
राजभवन से बाहर निकलने के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. 28 नवंबर को उनकी सरकार शपथ लेगी. उन्होंने इंडी गठबंधन की शानदार जीत के लिए राज्य की जनता को फिर से बधाई दी. इस मौके पर अनेक विधायक, कांग्रेस के प्रभारी तारिक अनवर, गुलाम अहमद मीर, जय प्रकाश यादव सहित कई नेता मौजद थे. 28 को सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में शपथ लेंगे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!