हरिय़ाणा चुनाव परिणाम का झारखंड की राजनीति पर भी पड़ेगा असर, भाजपा में उत्साह, इंडिया खेमे में मायूसी

Location: रांची

रांची: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे फिर फेल हो गए. जम्मू कश्मीर के नतीजों को लेकर जो अनुमानन लगाए गए थे. लगभग वैसे ही हैं. लेकिन हरियाणा के नतीजों ने सबको चैंकाया है. चुनाव के बाद यहां तमाम एग्जिट पोल में भाजपा की बुरी हार दिखाई गई थी. कांग्रेस की शानदार वापसी का दावा किया गया था. कई एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 60-65 सीट तक आने की बात कही थी. हरियाणा से जीत के संकेत मिलने के बाद झारखंड की राजनीति में भी हलचल थी. झामुमो, कांग्रेस, राजद व वामदलों के नेता काफी खुश थे. भाजपा के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई थी. झारखंड में संभावित परिणाण से जोड़कर देखा जा रहा था. इंडिया गठबंधन के नेता कह रहे थे कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की बुरी हार होगी. हरिणाया ने संकेत दे दिया है. यहां फिर से हेमंत सोरेने के नेतृत्व में सरकार बनेगी. इधर भाजपा खेमे में उदासी थी. नेता हार के बहाने खोजने लगे थे. झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार हो रही वापसी का असर झारखंड की राजनीति पर पड़ेगा. दोनों राज्यों की राजनीतिक स्थिति व जातीय समीकरण अलग-अलग हैं. फिर भी असर पड़ना तय है. हरियाणा की जीत से जहां भाजपा व एनडीए खेमे में उत्साह है, वहीं इंडिया गठबंधन में उदासी है. एग्जिट पोल से जहां इंडिया गठबंधन में उत्साह था व एनडीए में उदासी थी. वहीं चुनाव परिणाम से बाजी पटल गई. भाजपा में उत्साह है. भाजपाइयों को चुनाव से पहले बुस्टर डोज मिल गया. चुनाव प्रचार के अभियान में हरियाणा में लगातार तीसरी बार मिली जीत की चर्चा होगी। परिणाम से इंडिया गठबंधन को बैकफुट पर आना पड़ा है। ये लोग अब हरियाणा की चर्चा भी नहीं करेंगे. जम्मू कश्मीर के नतीजे वैसे ही हैं जिसका अनुमान चुनाव से पहले लगाया जा रहा था. जम्मू क्षेत्र में भाजपा ने अपनी पकड़ लगभग बरकरार रखी है . कश्मीर में भी पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन रहा है यहां वोट प्रतिशत बढ़ा है. कश्मीर में भाजपा ने कम उम्मीदवार भी दिए थे. वजह पहले से पता था कि यहां बहुत कुछ हासिल होने वाला नहीं है. कई स्थानों पर उसने दूसरे दलों के उम्मीदवारों को समर्थन दिया था. इस लिहाज से कश्मीर का परिणाम भी भाजपा के लिए अच्छे हैं. यहां भाजपा मजबूत हुई है. जनाधार बढ़ा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 335ए हटाए जाने के बाद यहां पहली बार विधानसभा का चुनाव हुआ है. जिसके बाद भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर कहा जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!