हलिवंता में विधायक भानु प्रताप शाही ने नारायणा नाला पर उच्च स्तरीय पुल व पीसीसी सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर गुरुवार को हलिवंता गांव में विधायक भानु प्रताप शाही ने नारायणा नाला पर उच्च स्तरीय पुल व पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास शिलालेख से पट हटाकर किया। यह उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत एक 1,96,80,000 रुपये की लागत से 28’6 मीटर लंबा निर्माण होना है, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से ललन ठाकुर के घर होते हुए आम के पेड़ तक विधायक निधि से पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा। गांव के देवी धाम परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि चुनाव में या चुनाव के बाद क्षेत्र की जनता से जो भी वादा हमने किया था, एक-एक कर उसे पूरा करने का कार्य कर रहा हूं। हलिवंता के लोगों से मैंने वादा किया था कि चुनाव से पहले यदि मैं नारायण नाला पर उच्च स्तरीय पुल नहीं दे पाया तो चुनाव में वोट मांगने नहीं आऊंगा। आज इस वादे को पूरा करने का कार्य आपके सहयोग से किया। यह गांव दो भाग में बंटा हुआ था, जिसे यह फूल जोड़ने का काम करेगा। जब से राजनीति में आया हूं तब से तोड़ने नहीं जोड़ने का ही काम करते आ रहा हूं। मैं झूठा शिलान्यास नहीं करता हूं। एक सप्ताह के अंदर नारायणा नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। यह पुल का नहीं बल्कि गांव के भविष्य के निर्माण का शिलान्यास हुआ है। सिर्फ पुल ही नहीं कालीकरण सड़क निर्माण कार्य का भी प्रस्ताव सरकार को दिया हूं। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से नारायण नाला पर बन रहे पुल होते सोनडीहा सिवान तक तथा झरिया गांव से सुलसुलिया गांव तक बनेगा। यह रिंग रोड बनेगा, इसमें राजू पासवान के घर से रमेश पासवान के घर तक पीसीसी सड़क भी बनेगा। विधायक ने पुल निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा कराया ने का निर्देश विभागीय अभियंता को दिया। कहा कि मार्च 2025 में पुल का उद्घाटन करूंगा तथा वहीं पर : तथा वहीं पर होली मिलन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय ने किया। समारोह को मुखिया राकेश चौबे, पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र कुमार पासवान, बनारसी पासवान, सेवानिवृत शिक्षक रामचंद्र गुप्ता, रंजन चंद्रवंशी आदि ने संबोधित किया। मौके पर भगत दयानंद यादव, विवेका पांडेय, शैलेंद्र शुक्ला, रिंकू प्रताप देव, सत्यनारायण पांडेय, संजय कसेरा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई व ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!