जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने किया पौधारोपण, हरियाली को बढ़ावा देने की मुहिम

Location: Garhwa

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी की अध्यक्षता में चिनियां रोड स्थित नहर चौक के समीप ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में फलदार पौधे (आम, अमरूद, तथा नींबू) लगाए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन 8 के वर्तमान अध्यक्ष दीपक कुमार की उपस्थिति में हुआ।

फेडरेशन अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि फेडरेशन 8 में गढ़वा ग्रुप के द्वारा बेहतरीन कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि गढ़वा ग्रुप के तत्वावधान में विभिन्न स्थलों पर अब तक हजारों पौधे लगाए गए हैं, जो बड़े होकर धरती को हरा-भरा करने के साथ ही फल और छाया प्रदान कर रहे हैं। इस बरसात में ग्रुप के द्वारा हर रविवार को पौधारोपण किया जा रहा है और कम से कम 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रुप के पदाधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने माता-पिता के नाम पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

इस अवसर पर फेडरेशन 8 के वर्तमान अध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, जायंट्स गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, मनोज केशरी (हिंदुस्तान सेनेटरी), विनोद कुमार (गुप्ता इन्वेस्टमेंट), अवधेश कुशवाहा, मनोज केशरी (एलआईसी), चंद्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष कुमार मेहता, मनदीप प्रसाद, अरुण सोनी, रवि केशरी, रितेश केशरी, विजय केशरी आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, धान क्रय क्षमता बढ़ाने व कोल्ड स्टोरेज की मांग

    विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, धान क्रय क्षमता बढ़ाने व कोल्ड स्टोरेज की मांग

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायालय परिसर में बैंकों व विभागों के साथ बैठक

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायालय परिसर में बैंकों व विभागों के साथ बैठक

    रानीतांली गांव में डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई सुरक्षित डिजिटल भुगतान की जानकारी

    रानीतांली गांव में डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई सुरक्षित डिजिटल भुगतान की जानकारी

    गढ़वा नगर परिषद में उपाध्यक्ष की कुर्सी पर सियासी संग्राम, धार्मिक पर्यटन की सैर के बीच वार्ड पार्षदों की घेराबंदी

    पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग
    error: Content is protected !!