गढ़वा विधानसभा: गिरिनाथ सिंह के समर्थन में जनसैलाब, साइकिल रैलियों से बढ़ा चुनावी उत्साह

Location: Garhwa

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल तेजी से गरमा गया है। चारों ओर साइकिल रैलियों और नारेबाजी की गूंज है, और हर तरफ से सिर्फ एक ही नाम सुनाई दे रहा है – गिरिनाथ सिंह।

प्रखंड रमकंडा में गिरिनाथ सिंह ने बाइक रैली के साथ मोर्चा संभाल लिया है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के सोनभद्र सांसद छोटेलाल सिंह खरवार चिनिया और रंका प्रखंडों में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी अभियान चला रहे हैं।

सपा विधान परिषद के विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव ने भी चिनिया में डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया है। यादव अपने अभियान में पिछड़ा, दलित, और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को प्रमुखता से शामिल कर, जमीनी स्तर पर समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका दावा है कि गिरिनाथ सिंह इस चुनाव में 50,000 वोटों से जीत दर्ज करेंगे।

दूसरी ओर, मेराल प्रखंड में गिरिनाथ सिंह के समर्थक स्वतःस्फूर्त तरीके से उनके समर्थन में शपथ ग्रहण और जनसभाओं का आयोजन कर रहे हैं। विभिन्न टोले और मोहल्लों में ये कार्यक्रम बूथ स्तर तक संचालित हो रहे हैं, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में गिरिनाथ सिंह के समर्थन की लहर दिखाई दे रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!