गढ़वा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से आम नागरिक परेशान

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। हाल ही में निमियां स्थान मंदिर से शिवलिंग पर चढ़ाई गई नाग देवता की चोरी हो गई। इसके कुछ दिन पहले शिव मंदिर सोनपुरवा दुर्गा मंडप के पास से कई अन्य सामान चुराए गए थे। सहिजना नर्वदेश्वर मंदिर से भी नाग देवता की चोरी की घटना सामने आई थी। बीती रात्रि पुनः दुर्गा मंडप शिव मंदिर के ऊपर से दो पीतल के गुंबद चोरी कर लिए गए।

बीते कल सरस्वती चिकित्सालय के पास से डाकघर अभिकर्ता संदीप कुमार की स्कूटी की डिक्की तोड़कर पासबुक और अन्य कागजात चुरा लिए गए। संदीप कुमार ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई है।

सोनपुरवा तालाब के पास इस्लाम के घर के पास नगर परिषद द्वारा लगाए गए डीप बोर से चोरों ने समरसेबल का तार काट लिया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर परिषद क्षेत्र की जनता ने गढ़वा प्रशासन से मांग की है कि नगर परिषद क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!