गढ़वा में सहिजना मोड़ पर डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

Location: Garhwa

भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में सहिजना मोड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को नमन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि आज डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार चल रहा है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए याद किया।
उमेश कश्यप ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सर्वजन के उत्थान के लिए जीवनभर काम किया। उन्होंने वर्तमान समय में अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमेशा समाज को एकजुट कर राष्ट्र के उत्थान का कार्य किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद तुफानी, महामंत्री सुरेंद्र राम, संतोष राम, रितेश दुबे, धनंजय गौड़, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!